SunderKand

सुंदरकाण्ड

सुंदरकाण्ड मूलतः वाल्मीकि कृत रामायण का एक भाग (काण्ड या सोपान) है। गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री राम चरित मानस तथा अन्य भाषाओं के रामायण में भी सुन्दरकाण्ड उपस्थित है। सुन्दरकाण्ड में हनुमान जी द्वारा किये गये महान कार्यों का वर्णन है। रामायण पाठ में सुन्दरकाण्ड के पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। सुंदरकाण्ड में हनुमान का लंका प्रस्थान, लंका दहन से लंका से वापसी तक के घटनाक्रम आते हैं। इस सोपान के मुख्य घटनाक्रम है – हनुमान जी का लंका की ओर प्रस्थान, विभीषण से भेंट, सीता से भेंट करके उन्हें श्री राम की मुद्रिका देना, अक्षय कुमार का वध, लंका दहन और लंका से वापसी। रामायण में सुंदरकांड की कथा सबसे अलग है। संपूर्ण रामायण कथा श्रीराम के गुणों और उनके पुरुषार्थ को दर्शाती है किन्तु सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है, जो सिर्फ हनुमानजी की शक्ति और विजय का कांड है।

हनुमान जी ने लंका की ओर प्रस्थान किया। सुरसा ने हनुमान जी की परीक्षा ली और उसे योग्य तथा सामर्थ्यवान पाकर आशीर्वाद दिया। मार्ग में हनुमान जी ने छाया पकड़ने वाली राक्षसी का वध किया और लंकिनी पर प्रहार करके लंका में प्रवेश किया। उनकी विभीषण से भेंट हुई। जब हनुमान जी अशोकवाटिका में पहुँचे तो रावण सीता को धमका रहा था। रावण के जाने पर त्रिजटा ने सीता को सान्त्वना दी। एकान्त होने पर हनुमान जी ने सीता से भेंट करके उन्हें राम की मुद्रिका दी। हनुमान जी ने अशोकवाटिका का विध्वंस करके रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर दिया। मेघनाथ हनुमान को नागपाश में बांध कर रावण की सभा में ले गया। रावण के प्रश्न के उत्तर में हनुमान ने अपना परिचय राम के दूत के रूप में दिया। रावण ने हनुमान जी की पूँछ में तेल में डूबा हुआ कपड़ा बांध कर आग लगा दिया इस पर हनुमान जी ने लंका का दहन कर दिया।

हनुमान जी सीता के पास पहुँचे। सीता ने अपनी चूड़ामणि दे कर उन्हें विदा किया। वे वापस समुद्र पार आकर सभी वानरों से मिले और सभी वापस सुग्रीव के पास चले गये। हनुमान के कार्य से राम अत्यंत प्रसन्न हुये। राम वानरों की सेना के साथ समुद्रतट पर पहुँचे। उधर विभीषण ने रावण को समझाया कि राम से बैर न लें इस पर रावण ने विभीषण को अपमानित कर लंका से निकाल दिया। विभीषण राम के शरण में आ गया और राम ने उसे लंका का राजा घोषित कर दिया। राम ने समुद्र से रास्ता देने की विनती की। विनती न मानने पर राम ने क्रोध किया और उनके क्रोध से भयभीत होकर समुद्र ने स्वयं आकर राम की विनती करने के पश्चात् नल और नील के द्वारा पुल बनाने का उपाय बताया।

हनुमान्‌जी का लंका को प्रस्थान और सुरसा द्वारा उनका परिक्षा, और राक्षसी का समुद्र मे वध

HANUMAN KA LANKA JANA HANUMAN KA LANKA JANA  जाम्बवान के सुंदर वचन सुनकर हनुमान जी के हृदय को बहुत अचा ...
Read More

LANKA ME HANUMAN KA PRAVESH AUR LANKINI VADH- हनुमान जी का लंका में प्रवेश और लंकिनी वध

LANKA ME HANUMAN KA PRAVESH AUR LANKINI VADH LANKA ME HANUMAN KA PRAVESH AUR LANKINI VADH लंका मे अनेकों प्रकार ...
Read More

ASHOK VATIKA ME HANUMAN – हनुमानजी अशोक वाटिका में

हनुमानजी अशोक वाटिका में – ASHOK VATIKA ME HANUMAN ASHOK VATIKA ME HANUMAN विभीषणजी ने माता के दर्शन की सब उपाय ...
Read More

ASHOKVATIKA KA VIDHVANS – हनुमानजी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस

ASHOK VATIKA KA VIDHVANS – हनुमानजी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस ASHOK VATIKA KA VIDHVANS हनुमानजी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस – हनुमान्‌जी ...
Read More

LANKA DAHAN – लंका दहन

लंका दहन – LANKA DAHAN LANKA DAHAN विभिक्षण कहते है की मैं सबको समझाकर कहता हूँ कि बंदर की ममता ...
Read More

लंका दहन के बाद हनुमानजी का सीताजी से विदा माँगना और चूड़ामणि पाना – LANKA DAHAN KE BAD SITAJI SE VIDA MANGNA

लंका दहन के बाद हनुमानजी का सीताजी से विदा माँगना और चूड़ामणि पाना LANKA DAHAN KE BAD SITAJI SE VIDA ...
Read More

श्री रामजी वानर सेना के साथ समुद्र तट पर पहुँचना – SHREE RAMJEE VANAR SENA KE SATH SAMUDRA TAT PAR PAHUCHANA

SHREE RAMJEE VANAR SENA KE SATH SAMUDRA TAT PAR PAHUCHANA SHREE RAMJEE VANAR SENA KE SATH SAMUDRA TAT PAR PAHUCHANA ...
Read More

MANDODARI KA DAR

मंदोदरी का डर MANDODARI KA DAR MANDODARI KA DAR – वहाँ लंका में जब से हनुमानजी लंका को जलाकर गए, ...
Read More

VIBHISHAN NE RAVAN KO SAMAJHYA THA

VIBHISHAN NE RAVAN KO SAMAJHYA THA रावण को विभीषण का समझाना और विभीषण का अपमान  VIBHISHAN NE RAVAN KO SAMAJHYA ...
Read More

VIBHISHAN AUR SHRI RAM MILAN

VIBHISHAN AUR SHRI RAM MILAN IMAGE CREDIT INTERNET विभीषण का भगवान्‌ श्री रामजी की शरण के लिए प्रस्थान और शरण ...
Read More

SHRI RAM KO SAMUDRA PAR KARANE KA VICHAR

SHRI RAM KO SAMUDRA PAR KARANE KA VICHAR IMAGE CREDIT INTERNET SHRI RAM KO SAMUDRA PAR KARANE KA VICHAR – ...
Read More

SHRI RAM KA SAMUDRA PAR NARAJ HONA – TAS

SHRI RAM KA SAMUDRA PAR NARAJ HONA – TAS समुद्र पर श्री रामजी का क्रोध और समुद्र की विनती SHRI ...
Read More