BALKAND

बालकाण्ड

बालकाण्ड गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री राम चरित मानस का एक भाग (काण्ड या सोपान) है।

अयोध्या नगरी में दशरथ नाम के राजा हुये जिनकी कौसल्या, कैकेयी और सुमित्रा नामक पत्नियाँ थीं। संतान प्राप्ति हेतु अयोध्यापति दशरथ ने अपने गुरु श्री वशिष्ठ की आज्ञा से पुत्रकामेष्टि यज्ञ करवाया जिसे कि ऋंगी ऋषि ने सम्पन्न किया। भक्तिपूर्ण आहुतियाँ पाकर अग्निदेव प्रसन्न हुये और उन्होंने स्वयं प्रकट होकर राजा दशरथ को हविष्यपात्र (खीर, पायस) दिया जिसे कि उन्होंने अपनी तीनों पत्नियों में बाँट दिया। खीर के सेवन के परिणामस्वरूप कौसल्या के गर्भ से राम का, कैकेयी के गर्भ से भरत का तथा सुमित्रा के गर्भ से लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।

राजकुमारों के बड़े होने पर आश्रम की राक्षसों से रक्षा हेतु ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांग कर अपने साथ ले गये। राम ने ताड़का और सुबाहु जैसे राक्षसों को मार डाला और मारीच को बिना फल वाले बाण से मार कर समुद्र के पार भेज दिया। उधर लक्ष्मण ने राक्षसों की सारी सेना का संहार कर डाला। धनुषयज्ञ हेतु राजा जनक के निमंत्रण मिलने पर विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ उनकी नगरी मिथिला (जनकपुर) आ गये। रास्ते में राम ने गौतम मुनि की स्त्री अहल्या का उद्धार किया। मिथिला में राजा जनक की पुत्री सीता जिन्हें कि जानकी के नाम से भी जाना जाता है का स्वयंवर का भी आयोजन था जहाँ कि जनकप्रतिज्ञा के अनुसार शिवधनुष को तोड़ कर राम ने सीता से विवाह किया| राम और सीता के विवाह के साथ ही साथ गुरु वशिष्ठ ने भरत का माण्डवी से, लक्ष्मण का उर्मिला से और शत्रुघ्न का श्रुतकीर्ति से करवा दिया।

बालकाण्ड में प्रभु राम के जन्म से लेकर राम-विवाह तक के घटनाक्रम आते हैं। आगे बालकाण्ड से जुड़े घटनाक्रमों की विषय सूची दी गई है। आप जिस भी घटना के बारे में पढ़ना चाहते हैं, उसकी लिंक पर क्लिक करें।

राजा दशरथ – RAJA DASHARATH

राजा दशरथ – RAJA DASHARATH RAJA DASHARATH अवधपुरी मे रघुकुलशिरोमणि राजा दशरथ रहते थे उनकी तीन रानीया थी Iसभी पवित्र ...
Read More

श्री राम जन्म – Shri Ram Janm

Shri Ram Janm – श्री राम जन्म Shri Ram Janm योग, लगन, ग्रह, तिथि सब अनुकुल हो गये I पवित्र चैत्र ...
Read More

यज्ञ की रक्षा – YAGYA KI RAKSHA

यज्ञ की रक्षा – YAGYA KI RAKSHA YAGYA KI RAKSHA चारो भाइ कब बडे हुए पता हि नही चला  इसी ...
Read More

देवी अहिल्या का उद्धार – DEVI AHILYA

देवी अहिल्या का उद्धार – DEVI AHILYA DEVI AHILYA एक दिन मुनि विश्वामित्र ने प्रभु से धनुष यज्ञ कि बात बताइ ...
Read More

जनकपुर – JANAKPUR

जनकपुर – JANAKPUR JANAKPUR दोनो भाइ मुनी के साथ चले और गंगा नदी किनारे पहुच कर स्नान किया, वहा पर मुनी ...
Read More

सिता स्वयम्बर – SITA SVAYAMBAR

सिता स्वयम्बर – SITA SVAYAMBAR SITA SVAYAMBAR दोनो भाइ रंगभुमि मे पहुच गये ऐसा खबर पाते हि नगर वासीयो का ...
Read More